सोनभद्र में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूँज सुनाई पड़ रही है । हर हर महादेव की गूंज से पूरा शिवालय गूंज उठा।

sonbhadra
12:36 PM, February 15, 2026
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूँज सुनाई पड़ रही है । हर हर महादेव की गूंज से पूरा शिवालय गूंज उठा। शिव मंदिरों में भोले शंकर को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से ही देखी जा रही है। बाबा भोलेनाथ को दूध, बेलपत्र व धतूरा व फूल चढ़ाया जा रहा है। मंदिरों के बाहर दूध, बेलपत्र व धतूरा व फूल-माला की दुकानें भी लगी हुई है।
भक्त इस दिन व्रत रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित करते हैं और मंत्र जाप, आरती व रुद्राभिषेक करते हैं। चारों पहर की पूजा अलग-अलग शुभ मुहूर्त में की जाती है, जिससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। महाशिवरात्रि पर शिव मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और शिव आरती का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है। सर्वार्थसिद्धि योग में की गई साधना को विशेष फलदायी माना गया है।



