श्रीराम कथा शतचंडी यज्ञ में श्रधालुओं की उमड़ी भीड़
चुड़ीहर मंदिर के प्रागंण में नवरात्रि के पावन पर्व पर 19 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले श्रीराम कथा और शतचंडी महा यज्ञ में सातवें दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

sonbhadra
4:44 PM, March 25, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन चुड़ीहर मंदिर के प्रागंण में नवरात्रि के पावन पर्व पर 19 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले श्रीराम कथा और शतचंडी महा यज्ञ में सातवें दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही जिसकी सुरक्षा व्यवस्था में चोपन पुलिस सक्रिय रही और रात्रि में श्रीराम कथा का आयोजन भी किया जा रहा है जिस कथा को पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज द्वारा किया जा रहा है। जिसका समय शाम 6:00 से 9:00 बजे रात्रि तक हर दिन चल रहा है।
उक्त सम्बंध में मां चुड़ीहर मंदिर सेवा समिति के भोला जायसवाल ने बताया की नवरात्रि के पावन पर्व पर पूजा अर्चना यज्ञ समापन के पश्चात विशाल भण्डारा का भी आयोजन किया गया है।



