सोनभद्र पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के चार्टर्ड अकाउंटेंट व वाराणसी निवासी विष्णु अग्रवाल को नोटिस देकर 10 दिसंबर तक वित्तीय दस्तावेज (लेजर, जीएसटी, बैंकिंग लेनदेन आदि) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है साथ ही नशीले कफ सिरप के कारोबार में शामिल कई मेडिकल स्टोर, ड्रग एजेंसियों और फर्म संचालकों को नोटिस भेजकर साक्ष्य के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है। इनमें सोनभद्र के मां कृपा मेडिकल स्टोर, शिविक्षा फर्म, भदोही के नई बाजार स्थित दिलीप मेडिकल एजेंसी, आयुष इंटरप्राइजेज, राजेंद्र एंड संस ड्रग एजेंसी परसीपुर समेत अंकिता गुप्ता (पत्नी विजय गुप्ता शिविक्षा फर्म) द्वारा संचालित फर्में शामिल हैं। फर्म के भवन स्वामी को भी नोटिस देकर बुलाया गया है। वहीं SIT ने 30 फर्मों के वित्तीय लेनेदेन पर प्रतिबन्ध लगाते हुए उनके खाते फ्रीज कर दिए हैं, इन 30 बैंक खातों में लगभग 60 लाख रूपये जमा हैं।