चोपन काली मन्दिर चोरी अपडेट : मन्दिर में चोरी से पहले चोरो ने किया यह काम... पढ़ें पूरी खबर
बताया जा रहा है कि कल चोपन में सुबह से लाइन में फाल्ट की वजह से बिजली कटौती हो रहा था। इसी सब का फायदा उठाकर चोरो में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

sonbhadra
3:48 PM, September 26, 2026
शांतनु कुमार/घनश्याम पांडेय
चोपन (सोनभद्र) । चोपन काली मन्दिर से माता के चांदी का मुकुट और छत्र चोरी मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। चोर इतना शातिर हैं कि चोरी की घटना से पहले मन्दिर का पूरा रेकी किया गया और जब पूरा पुलिस महकमा और लोग चोपन में पुलिस चौकी लोकार्पण में व्यस्त था तक शातिर चोर काली मन्दिर के नीचे लगे ट्रांसफार्मर में लगे टेनलेस बॉक्स का लॉग चोरी कर लिए। ताकि रात के अंधेरों में चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा सके। बताया जा रहा है कि कल चोपन में सुबह से लाइन में फाल्ट की वजह से बिजली कटौती हो रहा था। इसी सब का फायदा उठाकर चोरो में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। लाइनमैन को ट्रांसफार्मर से लॉग चोरी की जानकारी तब हुई जब लोगों ने बिजली न आने की शिकायत की।
कुल मिलाकर चोपन में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है लेकिन काली मन्दिर से मुकुट और छत्र की चोरी ने पुलिस की बड़ी किरकिरी करा दी है। जिस चोपन में खड़े होकर पुलिस अधीक्षक ने चौकी का लोकार्पण करते समय कानून व्यवस्था का दावा कर रहे थे, वहीं कुछ घंटे बाद इतनी बड़ी चोरी ने पुलिस दावे की कलई खोल दी है।
फिल्हाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोरी खुलासे के साथ अपनी साख वापस लाने की भी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौकी लोकार्पण के 24 घण्टे के भीतर हुई चोरी का खुलासा कितने घंटों में करती है।




