Chopan Accident Update : हादसे में घायल एक और बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, दो गंभीर
चोपन सड़क हादसे में एक और घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दो घायलों का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

sonbhadra
4:04 PM, October 14, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोन नदी पर बने पुल पर दो मोटर साइकिलो के आपसी टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने एक लोग को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । जबकि तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । उनमें एक एक की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी । जबकि दो का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है ।
पुलिस के अनुसार रविवार की रात में गुरुमुरा निवासी अखिलेश गौंड, बालचंद गौड़ व हरि नारायण गौड़ पल्सर बाइक पर सवार होकर सोन नदी पुल से जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे हीरोहोंडा बाइक सवार कुबेर सिंह निवासी कोटा की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए । तभी पल्सर सवार अनिल गौड़ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आज जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अखिलेश गोड़़ की मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टर ने गंभीर रूप से घायल कुबेर सिंह व बालचंद गोड़ को वाराणसी ट्रामा सेन्टर भेजा है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के बाद परिजनों को सूचना दिया। परिजनों के आने के बाद दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




