Chhattisgarh News : पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, 23 से अधिक लोग घायल
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई क्षेत्र में एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। एक पावर प्लांट में बॉयलर फटने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में 10 लोगो की मौत हो गयी।

chhattisgarh
11:35 PM, April 14, 2026
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई क्षेत्र में एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। एक पावर प्लांट में बॉयलर फटने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 23 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि प्लांट के एक बॉयलर में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर प्रभावित हुए। विस्फोट इतना तीव्र था कि मौके पर स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई।
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।



