Chandauli news : एसआईआर कोरोना महामारी है, भाजपा वोट चोरी का तरीका ढूंढ रही है: वीरेंद्र सिंह
सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बहरी गांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

फोटो: कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सिंह। फोटो: कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता
chandauli
5:40 PM, November 10, 2026
- सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के षड्यंत्रों को रोकने का किया आह्वान
सत्येन्द्र यादव (संवाददाता)
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बहरी गांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसआईआर (SIR) को कोरोना महामारी बताते हुए कहा कि इससे निजात पाने के लिए वोट चोरी रोकना जरूरी है। भाजपा वोट चोरी का तरीका ढूंढ रही है। जब हम वोट चोरी रोकने का काम करेंगे तो भाजपा मतगणना में चोरी करने का प्रयास करेगी। इसलिए कार्यकर्ता भाजपा के हर षड्यंत्र को रोकने का काम करें, जिससे प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें और समाजवादी पार्टी की सरकार बने।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के हर प्रयास को नाकाम करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला 2027 समाजवादी पार्टी का है।
वहीं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सैयदराजा के बड़े माफिया को धूल चटाएं, अब छोटे माफिया की बारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि अब कथा वाचक भी लोगों को भ्रमित करके भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। भगवान को अलग-अलग करके लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के हर मुकाबले का डटकर सामना करें। उन्होंने कहा कि आने वाला 2027 समाजवादी पार्टी का है। कार्यकर्ता चौराहों पर चौपाल लगाने के बजाय गांव-गांव जाकर भाजपा की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करें।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ वीरेंद्र बिंद, प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव, रमेश यादव, नफीस अहमद, केशव राजभर, दयाराम यादव, रामधनी यादव, रामदुलार सिंह, मुनीर अहमद, गुरुप्रकाश सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजन्म यादव ने की तथा संचालन वीरेंद्र कुमार बिंद ने किया।




