Breaking News : लेखपाल बैठें धरने पर, थाना समाधान सहित अन्य कार्य का किया बहिष्कार
लेखपालों का कार्य बहिष्कार शुरू

दुद्धी तहसील में धरने पर बैठें लेखपाल
sonbhadra
11:48 AM, August 22, 2026
दुद्धी, सोनभद्र। अयोध्या में साथी लेखपाल पर हुई जबरन कार्यवाही एवं गिरफ्तारी को लेकर आक्रोषित लेखपाल आज शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए और थाना समाधान सहित अन्य कार्यों का बहिष्कार कर दिया। लेखपालों के धरने पर बैठने से कश्तकारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लेखपालों से रिपोर्ट आदि के लिए आ रहें लोगों को बैरंग वापस होना पड़ रहा हैं।




