ओबरा गजराज नगर स्थित भूमि पर बनेगा बाउण्ड्रीवाल, साडा की बैठक में प्रस्ताव पास
आयुक्त, विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर के सभागार में अध्यक्ष, साडा/आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में साडा की 50वीं बोर्ड बैठक आहूत की गई ।

साडा की बैठक में अधिकारी
mirzapur
9:52 PM, March 7, 2025
सोनभद्र । आयुक्त, विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर के सभागार में अध्यक्ष, साडा/आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, (साडा) की 50वीं बोर्ड बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सहयुक्त नियोजक, मुख्य कोषाधिकारी जनपद मीरजापुर, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम, राज्य सरकार द्वारा शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, (साडा) बोर्ड में नामित गैर सरकारी सदस्य के०सी० जैन व धर्मवीर तिवारी, एवं महाप्रबन्धक अनपरा तापीय परियोजना, महाप्रबन्धक ओबरा तापीय परियोजना के साथ-साथ अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग सोनभद्र, एवं अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सोनभद्र द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, (साडा) की गत बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी जिसपर कुछ सुझावों के साथ सहमति प्रदान की गयी उक्त के अतिरिक्त साडा विकास क्षेत्रान्तर्गत लगभग 14.00 करोड़ के निर्माण/विकास कार्यों को कराये जाने के साथ-साथ साडा की गजराज नगर ओबरा सोनभद्र स्थित भूमि पर बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी एवं भारत सरकार की अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत 50,000 से अधिक जनसंख्या वाले आबादी के मानकों में चयनित ओबरा एवं अनपरा की परिक्षेत्रीय महायोजना तैयार किये जाने हेतु मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक लखनऊ को नामित किये जाने की सहमति प्रदान की गयी ।



