Bihar News : बिहार के लखीसराय में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 14 लोग गंभीर रूप से घायल
बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिजली के पोल में करंट की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल।

lakhisarai
3:56 PM, August 17, 2026
बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिजली के पोल में करंट की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सावन का तीसरा सोमवार और साथ में नागपंचमी होने के कारण आज मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्दालु पहुंचे थे।
बताया जा रहा कि सावन सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ योग के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे । इसी बीच सुबह दो ट्रेन और आ गयी जिससे भीड़ और बढ़ गयी। बताया जा रहा है कि दर्शानार्थियों की लाइन लगभग 2 किमी0 तक पहुँच गयी थी । बढ़ते दबाव के कारण भीड़ ने बैरेकेटिंग टूट गयी। तभी करंट की अफवाह फैल गयी। जिसके बाद भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिसमें सभी महिलाएं बताई जा रही हैं, वहीं 14 लोग घायल हो गए।
डीएम के बयान के मुताबिक, बैरिकेड्स टूटने और इसी दौरान पास में लगा बिजली का पोल गिरने के बाद भीड़ में यह अफवाह फैल गई कि गिरे हुए तारों में करंट दौड़ रहा है. हालांकि उस समय बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद थी और तार कवर्ड थे, लेकिन कई किलोमीटर लंबी लाइन में खड़े लोगों के बीच अफ़वाह का खौफ ऐसा फैला कि लोग जान बचाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। संकरे रास्ते पर जो नीचे गिरा, भीड़ उसे कुचलती हुई आगे निकल गई।




