घटना की जानकारी होते ही एडीजी जोन रमित शर्मा, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एसडीएम एसडीएम आंवला नहने राम, सीओ आंवला समेत आस पड़ोस के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इस दर्दनाक हादसे में रहमान शाह के परिवार की तबस्सुम, रुखसाना और एक अज्ञात की मौत हो गई हैं। वही दो लोग लापता बताए जा रहे है। इसके साथ ही इस हादसे में रहमान शाह, छोटी बेग पत्नी रहमान शाह, फातिमा पत्नी नाजिम, सितारा पत्नी नासिर घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ है उनके पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण का कहना है की इस हादसे में उनका ट्रैक्टर भी खत्म हो गया और दो भैसे भी खत्म हो गई। इतना ही नहीं एक कमरा भी टूट गया है।