नेपाल में बालेन शाह की बम्पर जीत, केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हराया
नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं।रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटो से हरा दिया है ।

nepal
9:18 PM, March 7, 2026
नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं।रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटो से हरा दिया है ।
अंतिम मत परिणाम के अनुसार बालेन शाह को कुल 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को इस निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 18 हजार वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार दोनों उम्मीदवारों के बीच लगभग 50 हजार मतों का बड़ा अंतर रहा और बालेन शाह ने शानदार जीत दर्ज की है।
इस चुनाव को नेपाल की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है । दरअसल 8 और 9 सितंबर को हुए जनरेशन Z के विरोध प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद संसद भंग कर दी गई थी और नए चुनाव कराए गए।