Ayodhya News : गैंग रेप पीड़िता से मिला भाजपा का तीन सदस्यीय डेलिगेशन, सपा पर जमकर बरसे
अयोध्या गैंगरेप मामले में सब राजनीति भी शुरू हो गई है। जहां सपा आरोपी के नार्को टेस्ट की बात कर रही है । वहीं भाजपा का तीन सदस्यीय डेलिगेशन रविवार को अयोध्या पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात किया ।

ayodhya
7:59 PM, August 4, 2024
अयोध्या गैंगरेप मामले में सब राजनीति भी शुरू हो गई है। जहां सपा आरोपी के नार्को टेस्ट की बात कर रही है । वहीं भाजपा का तीन सदस्यीय डेलिगेशन रविवार को अयोध्या पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता का हाल चाल जाना । टीम के सदस्यों ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़िता के साथ नहीं अपराधियों के साथ खड़ी है, टीम के सदस्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह जो जघन्य अपराध है अमानवीय है, समाज को शर्मिंदा करने वाली है । हम सबको शर्मिंदा करने वाला है, हम इसकी निंदा करते हैं । टीम के सदस्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बड़े नेता अखिलेश यादव नारको टेस्ट और डीएनए की मांग कर रहे हैं इसका मतलब साफ है समाजवादी लोग पीड़िता परिवार के साथ नहीं है अपराधियों के साथ हैं । उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की जनता देख रही है ।पीड़ित परिवार को हमने इतना आश्वासन दिया है एक भी अपराधी बचेगा नहीं, योगी की सरकार अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर दम लेगी । अपराधियों की हर अवैध संपत्ति जांच होगी, जो अवैध संपत्ति होगी वह सरकार अपने कब्जे में लेगी, एक भी अपराधी को अवैध संपत्ति पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा । वहीं डेलिगेशन की दूसरी सदस्य संगीता बलवंत ने कहा कि पीड़ित किसी भी जाति का हो किसी भी धर्म का हो उसे न्याय मिलना चाहिए । अपराधी किसी भी जाति का हो किसी भी धर्म का हो कितना ही रसूखदार हो उसे सजा मिलनी चाहिए । उन्होंने याद दिलाया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जो इस दुनिया में नहीं है मुलायम सिंह यादव भी कह गए हैं कि लड़के हैं गलती हो जाती है । अब दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं यह अत्यंत शर्मनाक है।




