एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड पर किया कब्जा
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में फाइनल मैच में पाकिस्तान को 19 रन से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

delhi
5:18 PM, October 3, 2026
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में फाइनल मैच में पाकिस्तान को 19 रन से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाये थे। पाकिस्तान टीम केवल 192 रन ही बना सकी।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए । अभिषेक ने जहां 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 61 रन बनाए वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए । इसके अलावा अय्यर 21, किशन 20 और दुबे 27 रनों का योगदान दिया। जबकि संजू 2 और वैभव 15 रन बनाकर आउट हुए।




