ISRO में 400 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 26 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
विभिन्न श्रेणियों में कुल 400 पदों पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

new delhi
1:09 AM, November 6, 2026
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार (SDSC SHAR) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 400 पदों पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न श्रेणियों में होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस के 50 पद, गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस के 60 पद, तकनीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 35 पद, डिप्लोमा डीसीसीपी के 60 पद, ट्रेड अप्रेंटिस के 180 पद तथा व्यावसायिक अप्रेंटिस के 15 पद निर्धारित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और स्टाइपेंड
इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक तथा गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में बीएससी, बीकॉम या बीए की डिग्री आवश्यक है। तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई तथा व्यावसायिक अप्रेंटिस के लिए संबंधित व्यावसायिक पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
स्नातक अप्रेंटिस को 12,300 रुपये, तकनीशियन अप्रेंटिस को 10,900 रुपये तथा ट्रेड और व्यावसायिक अप्रेंटिस को 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
12 महीने का होगा प्रशिक्षण
अधिसूचना के अनुसार अप्रेंटिस प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने निर्धारित की गई है। स्नातक एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित योग्यता वर्ष 2022 या उसके बाद उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची तथा दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को पहले NATS अथवा अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद UMANG पोर्टल पर SDSC SHAR Apprenticeship खोजकर संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथि: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी UMANG पोर्टल तथा इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।




