Ambedkarnagar News : दो प्रेमिकाओं ने मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, यह थी वजह
प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल करने से परेशान दो प्रेमिकाओं ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंक दिया । घटना के 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने इस हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया ।

ambedkarnagar
10:47 PM, August 27, 2024
अम्बेडकरनगर में हत्या का ऐसी वारदात सामने आई कि पुलिस वालों के भी होश उड़ गए । प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल करने से परेशान दो प्रेमिकाओं ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंक दिया । घटना के 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने इस हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए दोनो प्रेमिकाओं को गिरफ्तार कर लिया ।
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र में 26 अगस्त की सुबह गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का अर्ध नग्न शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी । पुलिस की जांच में मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के कंजा इस्माइलपुर निवासी संदीप चौहान के रूप में हुई । पुलिस को पता चला कि मृतक संदीप को उसका भतीजा 25 अगस्त की शाम को गाँव के पास छोड़ कर गया था । भतीजे से ही पुलिस को पता चला कि वह गांव की एक लड़की से मिलने आया था।इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उस लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो लड़की कुछ ही देर में सब कुछ कबूल कर लिया । लड़की ने बताया कि मृतक संदीप का पूर्व में उससे व उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग था । इसी बात को लेकर वह इन दोनों को अक्सर ब्लैकमेल किया करता था । कहता था कि बात नही मनोगी तो समाज में मानसम्मान खराब कर दूंगा । हत्या वाली रात मृतक संदीप ने इन दोनों को जबरन मिलने के लिए बुलाया था । संदीप की ब्लैकमेलिंग से आजिज दोनो ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया । औररात में जब गन्ने के खेत में मिलने गई तो मौका पाकर चाइनीज लोहे की टार्च से उसके सर की पिछले हिस्से पर प्रहार कर दिया । जिससे उसकी मौत हो गयी । इसके बाद उसका पर्स और मोबाइल ले जाकर कूड़े के ढेर में टार्च के साथ छिपा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो हत्यारोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल टार्च और मोबाइल व पर्स बरामद कर लिया है ।




