PGT के 2607 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 18 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2607 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

sonbhadra
9:23 PM, September 15, 2026
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2607 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद ही PGT पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञापन संख्या 06/2026 प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 होगी।
आयोग ने बताया कि विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी विज्ञापन निर्देश पुस्तिका में उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।
विज्ञप्ति में परीक्षा की तिथि भी घोषित की गई है। PGT भर्ती परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां:
विज्ञापन प्रकाशन : 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन OTR/आवेदन प्रारंभ : 18 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा : 15 एवं 16 दिसंबर 2026
आयोग की वेबसाइट: upessc.up.gov.in




