बांग्लादेश के हालात पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम- ये खतरा विचारधारा का है और भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है
बंगला देश को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हालात जिस तरह से बिगड़े हैं, यह पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है।

amroha
5:02 PM, August 6, 2024
अमरोहा । बंगला देश में तख्ता पलट के बाद पूरे देश की नजर बंगला देश पर है। बंगला देश की स्थिति को लेकर आप नेता संजय सिंह ने कल ही बड़ा बयान दिया था जिसके बाद भारत में भी सियासत तेज हो गयी । बंगला देश को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हालात जिस तरह से बिगड़े हैं, यह पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि ये खतरा विचारधारा का है और भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है।
हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक ससख्त व समझदार सरकार है । आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत की सरकार को बंगला देश पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखनी पड़ेगी । उन्होंने कहा कि हम सियासत की बली देश को नहीं चढ़ा सकते सियासत देश के लिए होनी चाहिए । राष्ट्र की की एकता सुरक्षा प्रथम है, राष्ट्र की सुरक्षा को भी भयंकर खतरा पैदा हो गया है ।
उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा के लिए इंटरनेशनल स्तर पर बात करें ।
आप नेता संजय सिंह के तानाशाही वाले बयान पर कहा कि मुझे तो इस वक्त विपक्ष तानाशाह नजर आ रहा है । विपक्ष इस देश की सत्ता पर कब्जा करना चाहता है, इस देश की संपदा को लूटना चाहता है । उन्होंने कहा कि विपक्ष नरेंद्र मोदी से नफरत करते करते देश से नफरत करना शुरू कर दिया है ।




