एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना में 'एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम' का हुआ आयोजन
एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना ने गत मंगलवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 'एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम' का आयोजन किया ।

sonbhadra
10:31 PM, July 29, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
० दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को ₹2 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान
एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना ने गत मंगलवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 'एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम' का आयोजन किया ।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत दो दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को कुल ₹2 करोड़ की एक्सीडेंटल डेथ क्लेम राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर दिवंगत श्री राम सजीवन वैश्य की धर्मपत्नी श्रीमती रामजानी देवी तथा दिवंगत श्री संतोष कुमार दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता देवी को ₹1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दुधीचुआ), विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि किसी अपने के असामयिक निधन से हुई क्षति की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से संभव नहीं है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि समय पर प्राप्त वित्तीय सहयोग शोकाकुल परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सुरक्षा का भाव प्रदान करता है तथा उन्हें भविष्य के प्रति अधिक आत्मविश्वास एवं सम्मान के साथ आगे बढ़ने में सहायता करता है।
उक्त कार्यक्रम में परियोजना से जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा दुधीचुआ शाखा प्रबंधक भी समारोह में मौजूद रहे।




