Varanasi News : विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी का निधन
विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी का बुधवार शाम निधन हो गया । डॉ. कुलपति तिवारी ने रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में शाम को अंतिम सांस ली । वे विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे ।

varanasi
12:01 AM, June 27, 2024
विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी का बुधवार शाम निधन हो गया । डॉ. कुलपति तिवारी ने रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में शाम को अंतिम सांस ली । वे विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका न्यूरो से संबंधित बीमारी का उपचार किया जा रहा था ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के पूर्व महंत कुलपति तिवारी के निधन पर शोक जताया। श्री तिवारी का बुधवार को निधन हो गया।
सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा-
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत श्री कुलपति तिवारी जी का गोलोकगमन अत्यंत दु:खद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
बाबा श्री विश्वनाथ जी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है। ॐ शांति!




