UP News : स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का मानक होगा महाकुंभ 2025- मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 के तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।

lucknow
11:35 PM, June 24, 2024
लखनऊ ।
★ स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का मानक होगा महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री
★ विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर महाकुंभ: मुख्यमंत्री
★ प्रयागराज महाकुंभ के लिए पूरी दुनिया मे उत्सुकता: मुख्यमंत्री
★ न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत के ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुंभ: मुख्यमंत्री
★ मुख्यमंत्री ने की महाकुंभ 2025 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, कहा, वर्ष 2019 में कुंभ का सफल आयोजन कर यूपी ने मानक स्थापित किया, इस बार लोगों की अपेक्षाएं हमसे और अधिक
★ 2019 में 3200 हेक्टेयर में फैला था मेलाक्षेत्र, इस बार 4000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में होगा विस्तार
★ डेढ़ लाख से अधिक शौचालय स्थापित होंगे, 10 हजार कर्मचारी करेंगे सफाई
★ मुख्यमंत्री का निर्देश, महाकुंभ से जुड़ी परियोजनाएं अक्टूबर तक हो जाएं पूरी, गुणवत्ता से समझौता नहीं
★ जनसहयोग से प्रयागराज को सजाएं, संगम से 05 किमी से अधिक दूर न हो पार्किंग: मुख्यमंत्री




