UP News : पुलिस की प्रताड़ना से तंग दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या, सनसनी
यूपी की ख़ाकी पर एक बार फिर लगा दाग

lucknow
11:16 AM, June 25, 2024
यूपी की ख़ाकी पर एक बार फिर दाग लगा है । परिजनों के आरोप के मुताबिक पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर दो सगे भाइयों ने आत्महत्या कर ली । मामला आगरा की थाना बरहन क्षेत्र की है। मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है जिसमें उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
जानकारी के मुताबिक थाना बरहन क्षेत्र में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब 2 दिन के अंदर पुलिस से पीड़ित दो भाइयों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच के बीच दूसरे दिन ही होमगार्ड की आत्महत्या के बाद परिजन बेकाबू हो गए मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की घंटे तक जद्दोजहत चली। मामला बढ़ता देख जिले के कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी मौके पर बुलाई गई। हालांकि कार्यवाही के आश्वासन पर 5 घंटे बाद होमगार्ड के सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीआईजी अलीगढ़ में घटना का संज्ञान लिया और सादाबाद थाने के प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया साथ ही आरोपित दरोगा को सस्पेंड करने का आदेश जारी हुआ इसके अलावा दोनों पर बरहन थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आपको बता दें कि बरहन थाना क्षेत्र के निवासी संजय और प्रमोद ने आत्महत्या की है। परिजनों का आरोप है कि हाथरस की थाना सादाबाद पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही थी जिससे तंग आकर दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। होमगार्ड प्रमोद ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें थाना सादाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।




