Sonbhadra News : 10 हजार रूपये घूस लेते बाट-माप विभाग का लैब असिस्टेंट गिरफ्तार
10 हजार रूपये घूस लेते बाट-माप विभाग का लैब असिस्टेंट गिरफ्तार

sonbhadra
6:55 AM, June 21, 2024
सोनभद्र । आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोनभद्र जिले में घूसखोर बाट-माप विभाग के लैब टैक्निशियन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि मोहर मारने की एवज में लैब टैक्निशियन ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी सूचना मिलते ही एसीबी की टीम मौके पर पहुंची और रिश्वत लेते आरोपी लैब टैक्निशियन को दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एसीबी की टीम ने FIR दर्ज कराई है। मोहर मारने के नाम पर जहां आरोपी ने रिश्वत मांगी थी, वहीं प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से जाकर कर दी। इसके बाद बुधवार को ट्रैप डाला गया और आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया।
वर्तमान में सोनभद्र जिले के बाट माप विभाग में पदस्थ लैब टैक्निशियन संजीव जायसवाल पुत्र रामप्यारे जायसवाल ने मोहर मारने के नाम पर नन्दलाल गुप्ता से 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग किया था। रिश्वत की सूचना नन्दलाल गुप्ता ने एसीबी को दी, जिसका सत्यापन करने के बाद आज एसीबी मिर्जापुर मंडल ने ट्रैप डाला। इस बीच जैसे ही प्रार्थी ने केमिकल लगे नोट आरोपी को दिए, उसने एसीबी की टीम को इशारा कर दिया। एसीबी की टीम ने आरोपी संजीव जायसवाल को हिरासत में लेते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ले आयी। जहाँ पूछताछ के बाद आरोपी संजीव जायसवाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
पूरी कार्यवाही में एंट्री करप्शन मिर्जापुर मंडल निरीक्षक विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, मुकेश सिंह यादव, सुधीर कुमार, बलवंत कुमार मौजूद रहे।




