Sonbhadra News : गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से खुलें सरकारी विद्यालय
गर्मी की छुट्टियां अब खत्म हो चुकी हैं। आज से सभी सरकारी विद्यालय खुल रहे हैं हालांकि कभी सिर्फ शिक्षक और कर्मचारी ही विद्यालय जायेंगे और अगले तीन दिन तक विद्यालय में साफ सफाई करवाएंगे।

sonbhadra
8:56 AM, June 25, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
सोनभद्र । गर्मी की छुट्टियों के बाद परिषदीय विद्यालय 25 जून से खुल रहे हैं और अभी सिर्फ शिक्षक-कर्मचारी स्कूल आएंगे। शुरू के तीन दिन में वह विद्यालय की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे। जबकि बच्चे 28 जून से स्कूल आएंगे। उसमें भी 28-29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।पठन-पाठन एक जुलाई से ही शुरू होगा। के बाद शिक्षकों के लिए 25 जून से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुल जाएंगे। मंगलवार से 27 जून तक केवल शिक्षक ही विद्यालय जाएंगे। बच्चों के लिए विद्यालय 28 जून से खोले जाएंगे।
परिषदीय विद्यालयों में लगभग एक महीने से गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इसके बाद विद्यालय 18 जून से खुलने थे। किंतु भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई थीं। अब 25 जून से विद्यालय खोले जाएंगे। शुरू के तीन दिन शिक्षक-कर्मचारी ही विद्यालय आएंगे। उन्हें परिसर की साफ-सफाई, मिड-डे-मील आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करानी है साथ ही अन्य कार्यालयी कामकाज भी होंगे। शिक्षकों को सुबह साढ़े सात से दोपहर डेढ़ बजे तक विद्यालय में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
बताते चलें कि ग्रीष्मावकाश के बाद 18 जून को विद्यालय खुलने वाले थे, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए अवकाश एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था। अब विद्यालय 25 जून को खुल रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के अनुसार, “बच्चे 28 जून से विद्यालय आएंगे। पहले जून के महीने में ही समर कैंप का आयोजन होना था। भीषण गर्मी को देखते हुए समर कैंप को आगे बढ़ा दिया गया था। अब 28 और 29 जून को ही समर कैंप का आयोजन होना है। 30 जून को रविवार है। एक जुलाई से कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी।”




