Sonbhadra News : लखनऊ से आई टीम ने खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, लिया खनन का जायजा
खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण

sonbhadra
7:16 PM, June 24, 2024
डाला । बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के कई खदानो पर लखनऊ से आई खान विभाग की टीम ने सोमवार को मौके पर निरीक्षण कर खनन की स्थिति का जाएजा लिया । जैसे ही बिल्ली मारकुंडी के खनन क्षेत्र में लखनऊ से खनन विभाग की टीम के आने की भनक खनन कर्ताओं को हुआ सुबह से ही खदानो में कामकाज ठप कर दिया गया ।
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र अन्तर्गत स्थित खदानो में होने वाले कार्य को लेकर आये दिन अनियमितता, अवैध खनन एवं मानक विहीन कार्य होने की शिकायत विभाग के अधिकारियो तक लोगो द्वारा शिकायत पहुचाँया जाता रहा है । लोगो की शिकायत पर लखनऊ से ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी व ज्येष्ठ माइन्स इंस्पेक्टर उमाकांत की टीम रविवार की शाम बारी स्थित खदान का मौके पर निरीक्षण किया। लखनऊ से आई खान विभाग की टीम ने दूसरे दिन सोमवार को भी ई- टेंडरिंग की खदानो में पहुँच कर खदान की सीमाओं पर स्थित पिलरो को देखा। खदान में हुआ खनन कार्य की स्थिति का भी जाएजा लिया। खदानो को मापक यंत्र द्वारा की नापी कर लंबाई-चौड़ाई की स्थिति जानी। टीम ने काफी देरतक खदान का निरीक्षण किया। ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि कुछ लोगो की शिकायत के बाद खदानो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि लिज एरिया में ही खनन कार्य का हो रहा है। इस दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र शैलेन्द्र सिंह, सर्वेयर योगेश शुक्ला, पट्टाधारक आदि लोग मौजूद रहे।




