Sonbhadra News : भीषण गर्मी रात दिन विद्युत कटौती से उपभोक्ता हुए बेहाल
भीषण गर्मी में रात दिन विद्युत कटौती

sonbhadra
6:59 PM, June 24, 2024
राकेश चौबे
◆ सूबे के मुख्यमंत्री के आदेशों का भी नहीं दिखा असर, अधिकारी कर्मचारी भी हुए बेखबर
मारकुंडी । गुरमा विद्युत फीटर क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन सब स्टेशन से 20 जून से ही इस भीषण गर्मी उमस से रात दिन जबरदस्त विद्युत कटौती से आम जनमानस जहां बेहाल हैं वहीं जबरदस्त विद्युत कटौती से छोटे बड़े उद्योग धन्धे, किसान, बड़े बुजुर्ग बच्चे, चिकित्सालयो में मरीज भी परेशान हैं। जहां 20 जून से विद्युत प्रभावित होने से गुरमा नगर पंचायत मारकुंडी मीना बाजार, अवई, सलखन पटवध इत्यादि जगहो के जहा सभी उपभोक्ता परेशान हैं वहीं गुरमा नगर पंचायत वाटर सप्लाई भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं नगर पंचायत के नगरवासी प्रदूषित जल पीने के लिए भी विवश हो गये हैं।
उक्त सम्बंध में उपभोक्ताओं ने बीते वर्ष सन 2022 से ही गुरमा विद्युत फीटर बन कर तैयार होने के साथ वहीं चकरिया में भी एक सब स्टेनशन बन कर तैयार हो गया था। लेकिन सलखन सब स्टेशन में 3 फीटर के मशीन बैठाये गये हैं। लेकिन मात्र 1 सब स्टेशन से ही काम चलाया जा रहा हैं दो सब स्टेशन सलखन में शो पीस बनने के साथ चकरिया सब स्टेशन को भी आज तक नहीं चालू किया गया हैं। किस कारण नहीं चालू किया जा रहा है कोई अधिकारी बताने को तैयार कौन कहे किसी का फोन तक नहीं उठाया जाता हैं। सलखन सब स्टेशन से ही चकरिया बसुहारी, बिहार वार्डर तक लाईन सप्लाई किया जा रहा हैं।जिससे आम विद्युत उपभोक्ता इस भीषण गर्मी उमस से जबरदस्त विद्युत कटौती से परेशान हैं।जब कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के आदेश 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा करते है। सूबे के मुख्यमंत्री के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विद्युत विभाग आज के परिवेश में भी बेखबर हो गई है।
उक्त सम्बंध में जिलाधिकारी का ध्यान आपेक्षित हैं।




