Sonbhadra News : महिलाओं एवं वादकारियों के लिए स्वच्छ शौचालय की मांग को लेकर डिबाए ने सौंपा ज्ञापन
महिलाओं एवं वादकारियों के लिए स्वच्छ शौचालय की मांग को लेकर डिबाए ने सौंपा ज्ञापन

sonbhadra
3:15 PM, June 24, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । आज डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम बिहारी यादव की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने न्यायलय में आने वाली महिलाओं एवं वादकारियों के लिए स्वच्छ शौचालय बनवाने की मांग को लेकर जिला जज, एसडीएम सदर और सदर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान डिबाए के अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम बिहारी यादव ने बताया कि "जनपद न्यायालय परिसर में सरकारी धन से बहुत शौचालय बने हैं लेकिन उसका उचित ढंग से रख रखाव नहीं होने के कारण शौचालय में गंदगी व्याप्त है। इसके कारण कचहरी में आने वाली अधिवक्ता, महिलाएं एवं वादकारी शौचालयों का उपयोग नहीं कर पाते हैं और उनकों दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है। इसलिए नगर पालिका परिषद से शौचालय की नियमित साफ-सफाई और न्यायालय परिसर में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति करें, जिससे प्रतिदिन शौचायलयों की साफ-सफाई हो सके।"
इस दौरान जगजीवन सिंह, डॉ0 अतुल प्रताप पटेल, पवन कुमार सिंह, बी0पी0 सिंह, सुरेश कुशवाहा, संदीप जायसवाल, राजेश यादव, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।




