Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

sonbhadra
7:22 PM, June 22, 2024
कृपा शंकर पांडेय संवाददाता
ओबरा । क्षेत्र के भलुआ टोला रेलवे क्रासिंग के पास आत्महत्या की नीयत से युवक ट्रेन के आगे लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई और शरीर दो हिस्सों में बट गया। घटना 9 से 10 बजे सुबह के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो ओबरा से चोपन जा रही रेल मालगाड़ी के कटने से घटना घटित हुई। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर इक्क्ठा हो गई।
घण्टों बाद घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया और मृत युवक की मां बेसुद्ध हो गई जिन्हें तत्काल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव (26) स्वर्गीय देव कुमार लाल मूलतः मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला था। फिलहाल ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 क्वाटर नम्बर 4 सीटी 63 में परिवार के साथ रहता था। मृतक के भाई संजीत कुमार ने बताया कि बृजेश नशे का आदि था और 2 साल तक घर से गायब था। इस दौरान रेणुकूट निवासी युवती से शादी भी कर चुका था।
मृतक के भाई संजीत ने बताया भाई नशे का आदि था और शुक्रवार को चोरी करते समय पकड़ा गया था। शनिवार सुबह थाने से फ़ोन आया और कुछ देर बाद पुलिस उसको घर ले आई। पुलिस और हमारी बात हो ही रही थी कि भाई हाथ छुड़ाकर भाग गया और रेलवे लाइन पर जाकर सुसाइड कर लिया। वही एसआई संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।




