Shahjahanpur News : हाथरस कांड में मृत श्रद्धालुओं का शव पहुंचा घर, कोहराम
हाथरस के सत्संग में हुई घटना में शाहजहांपुर के बीच चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो बच्चे और दो महिला शामिल है। आज जैसे ही उनके शव गांव पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया।

shahjahanpur
3:08 PM, July 3, 2024
शाहजहांपुर । हाथरस के सत्संग में हुई घटना में शाहजहांपुर के बीच चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो बच्चे और दो महिला शामिल है। आज जैसे ही उनके शव गांव पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। इस दौरान सत्संग से लौटी मृतक बच्चों की बुआ ने भोले बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पूरे परिवार में भोले बाबा के खिलाफ गुस्सा है। उसका कहना है कि भोले बाबा खुद को ब्रह्मांड का भगवान बताते थे। लेकिन उनकी ही वजह से लोग मौत के मुंह में समा गए। फिलहाल गांव में पुलिस प्रशासन ने परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। और मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। दरअसल थाना काँट क्षेत्र के भमौली गांव के रहने वाले आनंद कुमार के दो बच्चे आयुष 9 साल और काव्या 7 साल अपनी बुआ शोभा के साथ बाबा भोलेनाथ के सत्संग में शामिल होने के लिए हाथरस गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाबा के पैर छूने को लेकर भगदड़ मच गई। शोभा का कहना है कि वह अपने दोनों भतीजे को लेकर में सड़क के किनारे बनी खाई में गिर गई। जिसके बाद दर्जनों लोग उनके ऊपर गिर गए। किसी तरह वह तो बच गई लेकिन उसके दोनों भतीजे दम घुटने से मौत के मुंह में समा गए। वह घंटे चिल्लाती रही लेकिन कोई ने बचाने नहीं आया। भोले बाबा की इस महिला भक्त शोभा का कहना है कि सभी मौतों के लिए भोले बाबा जिम्मेदार हैं और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। भोले बाबा खुद को ब्रह्मांड का भगवान बताता था और कहता था कि लोग रोते हुए यहां आएंगे और हंसते हुए यहां से जाएंगे। लेकिन वह इन सब मौत के लिए जिम्मेदार है। बाबा और उसके कमेटी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि जब सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे तो इतना बड़ा सत्संग क्यों करवाया गया। शाहजहांपुर में इसके अलावा निगोही थाना क्षेत्र की रहने वाली दीपमाला और तिलहर की रामदेवी नाम की दो महिलाओं की भी मौत हुई है। सभी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर हैं।




