Gazipur News : ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गाज़ीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी । अज्ञात हमलावरों ने माता-पिता और पुत्र की गला रेत कर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गए।
.jpeg&w=3840&q=75)
gazipur
10:38 AM, July 8, 2024
■ पति पत्नी और पुत्र की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
गाज़ीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी । अज्ञात हमलावरों ने माता-पिता और पुत्र की गला रेत कर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक नंन्दगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हींकला गांव निवासी मुंशी बिंद(45) पुत्र सोबरन बिन्द, राम आशीष बिन्द (20) पुत्र मुंशी बिन्द,व देवंती बिन्द (40) पत्नी मुंशी बिन्द (पति-पत्नी व बेटा) को रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अज्ञात कारणों से एक साथ गला रेत दिया गया जिससे कि उनकी मृत्यु हो गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के लिए भेजा दिया और अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है उसे बक्शा नहीं जाएगा, कार्यवाही की जा रही है।




