UP कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी
मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

lucknow
2:57 PM, July 21, 2026
लखनऊ । मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
कैबिनेट की बैठक में सबसे बड़ा फैसला प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गयी है। इसके अलावा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी हरी झंडी मिल गयी है। 117 किमी लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी।
इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा समेत कई विभागों के प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी। इसके अलावा राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव भी हुए मंजूर हो गए।
कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा और मानसून सत्र में राज्य सरकार निपटाएगी अपने विधायी कार्य।
उधर मानसून सत्र में विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र संसद की तरह हंगामेदार रहने के आसार।




