रमेश (संवाददाता )
दुद्धी,सोनभद्र।प्रदेश की योगी सरकार गरीब कन्याओं की शादी को लेकर करोड़ों रूपये खर्च कर रही हैं ताकि गरीब कन्याओं की शादी धूम -धाम से सम्पन्न करायी जा सकें, जिसके लिए प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रूपये दिए जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से मुख्यमंत्री की बेहतरीन योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सार्थकता खटाई में पड़ती दिख रही हैं और इसको लेकर गरीब कन्याएं मुख्यमंत्री जी को तों जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों के व्यवस्था से नाराजगी जाहिर करते रहे। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर स्थित भाऊ राव देवरस महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 259 जोड़ो की शादी अव्यवस्थाओं के बीच सम्पन्न कराई गई।259 जोड़ों की शादी की व्यवस्थाओं पर 15 लाख 54 हजार रूपये खर्च किए गए। शादी के लिए जोड़ों का आने क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था जो करीब एक बजे तक चलता रहा। दुद्धी, म्योरपुर व बभनी ब्लॉक क्षेत्र से आने वाले जोड़ों को सबसे पहले टोकन एवं दुल्हन पोशाक एवं टोपी के लिए जद्दोंजहद करना पड़ा।टोकन मिलने के बाद दूल्हा -दुल्हन के लिए निर्धारित स्थल पर भी अव्यवस्थाओं का आलम रहा तो वहीं दुल्हन मेकअप के लिए बनाए गए पांडाल में जैसे -तैसे कन्याओं को तैयार होना पड़ा तो कुछ कन्याएं सिर्फ चदर ओढ़ कर भी शादी के मंडप में बैठी हुई देखी गई। शादी मंडप एवं पांडाल में स्पेस कम होने के कारण भी दूल्हा -दुल्हन एवं सगे संबंधितों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विवाहोपरान्त मुख्य अतिथि संग विशिष्ठ अतिथियों ने नव विवाहित वर वधुओं को सामूहिक रूप से आशीर्वाद दिया और उन्हें विदा किया। नव विवाहित जोड़ो को सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये की लागत की सामग्री वितरण किया गया जिसमें कुकर,टेबल फैन, ट्राली बैग,डिनर सेट,चांदी की पायल समेत गद्दा दिया गया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी,विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन संग बीडीओ राम विशाल चौरसिया व अन्य अतिथियों ने भगवान गणपति के विधिवत पूजन अर्चन से किया|तत्पश्चात गुप्त काशी से आये विद्वान आचार्य शिवम कुमार चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह के समस्त रस्मों को पूरा कराया|दुद्धी में सम्पन्न कुल 259 जोड़ो की शादी में बभनी ब्लॉक के दो मुस्लिम जोड़े को मौलाना द्वारा निकाह करायी गई।259 जोड़ो में दुद्धी ब्लॉक से 82 ,दुद्धी नगर पंचायत से 2,म्योरपुर ब्लॉक से 90 व बभनी ब्लॉक से 85 जोड़े शामिल रहे रहे। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि नवविवाहित वधुओ के खाते में 35 हजार की धनराशि विभाग द्वारा भेजी जाएगी|जिससे नविवाहित जोड़े अपनी जरूरत के हिसाब से ख़र्च सकेंगे।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ,बभनी बीडीओ अजित यादव, म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड ,रामनरेश पासवान,दुद्धी मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ,जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह बबलू ,योगेश यादव,सुनील गुप्ता सहित दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न कराने में जुटे रहे।कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार वाह-वाह ने किया।