हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की चपेट में आने से कार सवार 13 लोगों की मौत, दो घायल
हिमाचल प्रदेश तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जा चली गयी।

himachal pradesh
6:14 PM, July 24, 2026
हिमाचल प्रदेश तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जा चली गयी।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के समीप पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन के कारण कार के ऊपर कई पत्थर गिरे, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए । टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर भारी भरकम चट्टान गिरने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी मृतक चंबा जिले की पांगी घाटी के हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।




