Sonbhadra News : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
विकास खंड नगवां के पवनी स्थित राजकीय महाविद्यालय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मंगलवार को दुसरे दिन सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
5:34 PM, March 10, 2026
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवां के पवनी स्थित राजकीय महाविद्यालय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मंगलवार को दुसरे दिन सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया संगोष्ठी कि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य परवेज़ आलम ने किया वहीं सहायक प्राध्यापक विनय कुमार आनंद ने संगोष्ठी में स्वयं सेवकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते कहा कि हमेशा सिट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग गाड़ी चलाते समय करे, संयमित चलें सुरक्षित चलें संगोष्ठी के पुर्व स्वयं सेवकों ने सड़क सुरक्षा के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई रैली पवनी, तेलाडी, सहित अन्य जगहों पर गयी जहां शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, अपने साइड से चलें ,लाल एवं हरा सिग्नल देखकर चलें सहित जागरूकता स्लोगन को लगाएं रहें जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक मौजूद रहे



