उत्तराखंड में ट्रैवल वाहन खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत, कई गंभीर

उत्तराखंड में ट्रैवल वाहन खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत, कई गंभीर

news-img

uttarakhand

1:42 PM, June 16, 2024

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

गुरग्राम से तुंगनाथ-चोपता 26 लोगों को लेकर घूमने जा रहा एक टेम्पो ट्रैवल वाहन शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप  रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खायी में जा गिरा जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु ईलाज के दौरान हो गई। सात घायल लोगों को गंभीरता को देखते हुए 07 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया। एम्स ऋषिकेश में पहुंचने के बाद दो लोगों की मृत्यु हुई। देर शाम तक घटना में कुल 14 लोगों के मरने की सूचना पुष्टि हुई, जिसमें से तीन लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी।घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुलबाराय मैदान से अलग अलग हेलीकॉप्टरों की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। मौके पर सुबह से डटे हुए जिलाधिकारी डॉक्टर की भूमिका में नजर आए, एयर लिफ्ट से लेकर अस्पताल में उपचार के दौरान जिलाधिकारी लगातार घायलों का उपचार एवं देखभाल करते हुए नजर आए।

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरण –

1- वदना शर्मा,    उम्र-30  ब्लाक -ए नोयडा, यूपी2- महिमा त्रिपाठी,  उम्र-23, उत्तरप्रदेश3-कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी4- नमिता शर्मा   उम्र 30, यूपी5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी      एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरण –

1-  धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम   उम्र-23, दिल्ली कैंट2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा3- आदित्य, उम्र 25,  मथुरा, उत्तर प्रदेश4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश5- अभिषेक,6- देव, 24,  दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]

मृतकों की सूची

1- स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश

  2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।

4- निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड

5- गुरुकीरत सिंह,

6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश

7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश

8- अंजली श्रीवास्तव

9- निकेत सुनील शर्मा,

10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड  

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.