मनोरंजन कर अधिकारी के निर्देश बेअसर, वाटर पार्क बदस्तूर जारी
मनोरंजन कर अधिकारी के निर्देश बेअसर, वाटर पार्क बदस्तूर जारी

shahjahanpur
10:30 PM, June 21, 2024
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव नगरा में चल रहे वाटर पार्को का गुरुवार मनोरंजन कर अधिकारी ने निरीक्षण किया जिसमें वाटर पार्क संचालक से आवश्यक दास्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वाटर पार्क संचालक मौके पर कोई भी दास्तां वेज नहीं दिखा सकें जिसके बाद मनोरंजन कर अधिकारी ने वाटर पार्क को बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी शुक्रवार को वाटर पार्क संचालित रहा इससे मनोरंजन कर अधिकारी के निर्देश बेअसर दिखाई दे रहे हैं।
बताते चलें कि बंडा रोड़ स्थित नगरा गांव के पास बिना अनुमति पत्र के वाटर पार्क संचालित हो रहे थे। गुरुवार को मनोरंजन कर अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने शिवाजी पार्क, और एस आरजी वाटर पार्क का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर पार्क संचालक से आवश्यक दास्तावेज दिखाने को कहा था। जिसके बाद वाटर पार्क संचालक मौके पर कोई भी दास्तां वेज नहीं दिखा पाए दास्तां वेज न दिखा पाने के चलते मनोरंजन कर अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने दोनों वाटर पार्को को बंद करने के निर्देश दिए थे और अनुमति लेने के बाद ही वाटर पार्क चलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी गुरुवार को वाटर पार्क बदस्तूर चलता हुआ दिखाई दिया इससे मनोरंजन कर अधिकारी के निर्देश बेअसर दिखाई दे रहे हैं।




