एक प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान
एक प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
11:17 PM, June 21, 2024
शाहजहांपुर । एक प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। युवती की अगले महीने ही शादी होनी थी। परिवार वालो के विरोध आत्महत्या की बजह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस में शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम बचा हुआ है। घटना थाना परौर क्षेत्र के अस्तौली गांव की है। जहां आज 20 साल के कुलदीप और 18 साल की किरन के शव एक कमरे के अंदर लोहे के पाइप से एक साथ लटके हुए मिले हैं। दोनों ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवा कुलदीप की शादी हो चुकी थी और युवती की अगले महीने शादी होनी थी। दोनों के बीच में पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे। आज दोनों के शव गांव के अंदर एक कमरे में लोहे के पाइप से फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




