विधायिका के प्रतिनिधि द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप, सपाइयों ने खोला मोर्चा
विधायिका के प्रतिनिधि द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप, सपाइयों ने खोला मोर्चा

shahjahanpur
10:45 PM, June 20, 2024
शाहजहांपुर। अबैध रुप से दुकानों व मकान पर कब्जा करने के आरोप में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा व समाजवादी पार्टी समर्थक , संध्या सिंह पत्नी राजेश सिंह निवासी नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला आजाद नगर पुवाया रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकाने व मकान हैं। आरोप है कि जिस पर क्षेत्रीय विधायिका के प्रतिनिधि द्वारा अवैध रूप से दुकानों एवं मकान पर जबरन कब्जा कर प्रार्थिनी को डरा धमका कर रहे हैं तथा दुकानों में जाने से रोक रहे हैं जिसकी जांच एवं जानकारी के लिए प्रतिनिधि मंडल गुरुवार निगोही पहुंचा।
और मौका मुआयना कर विवादित स्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से प्रतिनिधि मंडल ने फोन पर वार्ता की।
उसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह से मिलकर वार्ता की।
उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की निगोही की जमीन के इस प्रकरण में समाधान के लिए राशिद खान ए.डी.एम जे के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी गठन कर दी है तीन दिन के अंदर जांच कमेटी की रिपोर्ट आने पर जमीन की समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, सांसद नीरज मौर्य, पूर्व एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी अमित यादव,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा,पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, इंडिया गठबंधन पूर्व सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपाअल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, संतोष कुमार पाल, बबल किशोर वाल्मीकि, कृष्ण कुमार कनौजिया, कनौजिया, उत्पल यादव, सौमित्र यादव, विपिन यादव,पार्थ यादव,मोनू कुरैशी,हाशिम, शाहाब खान, सत्येंद्र यादव,आरिफ खान, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज सहित आदि लोग मौजूद रहे।




