अवैध खनन रोकने गए वनकर्मियों से भिड़े खननकर्ता, जमकर नोक-झोंक मामला उच्च अधिकारियो के संज्ञान में
अवैध खनन रोकने गए वनकर्मियों से भिड़े खननकर्ता, जमकर नोक-झोंक मामला उच्च अधिकारियो के संज्ञान में

sonbhadra
11:04 PM, June 20, 2024
राजा (संवाददाता)
अमवार। बघाडू वन क्षेत्र एवं दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में अवैध खनन रोकने गए वन कर्मियों से कथित खननकर्ताओं द्वारा नोक-झोंक करने एवं अवैध खनन लिप्त ट्रैक्टर लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार को भोर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की टेढ़ा गाँव के कनहर नदी से 3 ट्रैक्टर कनहर नदी से बालू का अवैध खनन करके डम्प किया जा रहा हैं।सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जब ट्रैक्टर पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर से बालू गिराकर सभी खनन कर्ता भागने लगे,जब वन दरोगा की टीम द्वारा द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया,
तो सभी खनन कर्ता वन दरोगा एवं वन कर्मियों से उलझ गए और खींचातानी व दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दे फरार हो गये।वन विभाग के लोगों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दिया और अवैध रूप से गिरे हुए बालू को अपने कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में जब वन दरोगा विशाल ने बताया कि टेढ़ा गांव में रेलवे लाइन के उस पार कनहर नदी से बालू का अवैध खनन करके परिवहन करने की सूचना मिल रही थी, गुरुवार को सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच ही रही थी, कि रास्ते में 3 ट्रैक्टर बालू लेकर आते दिखे।वन विभाग की गाड़ी अपनी तरफ आता देख,अवैध खननकरताओं द्वारा खेत मे ट्रैक्टर ट्राली से बालू गिराने लगे जब मौके पर वन कर्मी पहुंचे तो सभी खननकर्ता वन विभाग के टीम से उलझ गए और धमकी देते हुए ट्रैक्टर ट्राली ले फरार हो गए। जिसकी सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गए तथा पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में वनकर्मी ट्रैक्टर ट्राली से बालू उठाकर वन रेंज कार्यालय बघाडू ले आये। वन विभाग की मानें तो टेढ़ा गाँव के मनबढ़ खननकर्ताओं द्वारा वनकर्मियों से उलझने और सरकारी काम में बाधा डालने की तीसरी घटना हैं, इसके पूर्व भी कथित खननकरताओं ने अवैध खनन रोकने गए वन विभाग की टीम से उलझ चुके हैं और मुकदमा भी दर्ज हो चुका हैं।




