हल्का दारोगा पर घर से पकड़कर तमंचे में चालान करने का आरोप
तमंचे में चालान करने का आरोप

shahjahapur
8:52 AM, June 16, 2024
खुटार शाहजहांपुर। मंगलवार को हल्का दरोगा ने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का तमंचे के साथ चालान कर दिया।जिसपर महिलाओं ने दरोगा पर घर से सोते समय युवक को पकड़ कर थाने लाकर झूठे तमंचे के साथ जेल भेजने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के हल्का नंबर पांच के गांव कैहमारिया निवासी गुफरान को खुटार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भानपुर मोड़ कैहमारिया के पास से अबैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा करते हुए जेल भेज दिया था। जिसपर गुफरान के घर की महिलाएं थाने पहुंचीं और पुलिस पर झूठे मुकदमें न फसाने की मिन्नतें करती रहीं महिलाएं थाने के सामने चीखती रही कि उसे घर से पकड़कर झूठे आरोप में जेल भेजा जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि गुफरान रात को छत पर सो रहे थे तभी अचानक हल्का दरोगा समेत 20-25 पुलिस वालों के साथ गांव पहुंचा जिसके बाद दो पुलिस वाले पीछे से छत पर चढ़ गए और युवक को सोते समय पकड़ लिया युवक परिजनों को बताने की लाख मिन्नतें करता रहा लेकिन दरोगा ने एक न मानी और बिना कपड़ों के युवक को पकड़ लिया और थाने लाकर अवैध तमंचा दिखाकर चालान कर दिया पीड़ित महिलाओं ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।




