सोनभद्र
Sonbhadra News:यूपी बोर्ड 10 वीं व 12वीं में मोती सिंह इण्टर कॉलेज धौरहरा में बालिकाओं का रहा दबदबा
संतोष जायसवाल (संवाददाता)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240420-wa02567962610328207514338-253x300.jpg)
करमा (sonbhadra)। स्थानीय विकासखंड करमा बाज़ार में स्थित मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा करमा में बालिकाओं का दबदबा रहा। यूपी बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में प्रतिभा पुत्री मनोज कुमार ने 90% जबकि अंकिता मौर्य पुत्री अरविंद कुमार ने 89% अंक प्राप्त किया। वहीं यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में स्नेहा पुत्री रणजीत सिंह 90.21% अंक जबकि पूजा पटेल पुत्री मनिका पटेल ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय का रिजल्ट संतोष जनक रहा। छात्र छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश सिंह व विद्यालय परिवार ने सफल हुए छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/04/image_editor_output_image714125812-17136336754214049532590953574014.jpg)