Friday, December 1, 2023

Gazipur News : अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली

Must Read

फैयाज़ खान मिस्बाही (ब्यूरो)

गाजीपुर। इज्‍जत और स्‍वाभि‍मान के साथ छेड़खानी करना अंजुम कुरैशी को बहुत महंगा पड़ा। जिसका परिणाम उसको तीन गोली खाकर चुकानी पड़ी। हालाकि अंजुम कुरैशी अभी जीवन और मृत्‍यु के बीच अस्‍पताल में जुझ रहा है। ज्ञातव्‍य है कि 18 नवंबर के करीब 7 बजे शाम को अंजुम कुरैशी और उसका साथी शाहि‍द के साथ मुहम्‍मदाबाद फाटक के चौराहे पर खड़ा होकर अंडा खा रहा था तभी अज्ञात हमलावर ने अंजुम को लक्ष्‍य कर तीन गोली मार दी। दो गोली अंजुम के पेट में व एक गोली उसके जांघ में लगी है। शाहि‍द के पैर में भी एक गोली लगी है। घटना की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित भारी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस घटना के संदर्भ में पु‍लिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को जो सूचना मिली है उसके अनुसार अंजुम कुरैशी कुछ दिन पहले यहां के एक लड़की को लेकर फरार हो गया था जिसमे लड़की वालों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन लड़की ने अंजुम के पक्ष में बयान दे दिया जिसके चलते लड़की उसके साथ रहती है। पुलिस घटना के पीछे इस मामले और अन्‍य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इस घटना की रिपोर्ट घायल अंजुम के पिता बिसमिल्‍लाह कुरैशी ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार अंजुम कुरैशी जिस मुहल्‍ले की लड़की को लेकर फरार हुआ था वह आये दिन उसी मुहल्‍ले में जाकर मोटरसाइकिल से स्‍टंटबाजी करता था।

janpad news live android app download
- Advertisement -
- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

Big News

Uttarakhand News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

चार धाम आलवेदर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर सिलक्यारा पौलगाव बड़कोट सुरंग निर्माण करने के लिए स्थानीय देवता बौखनाग देवता...

Varanasi Dev Dipawali : शिव की काशी के आंगन में देवताओं ने मनाई देव दीपावली

- देश विदेश के नागरिकों के साथ ही 70 देशों के राजदूत, 150 डेलीगेट्स बने इस अविस्मरणीय पल के...

Crime

Jaunpur Crime News : मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जौनपुर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी । फास्ट फूड की दुकान...

Jhansi News : झांसी में शातिर इनामी बदमाश राशिद कालिया एनकाउंटर में ढेर

झांसी में आज तड़के शातिर बदमाश राशिद कालिया को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। कानपुर में 3 साल...

Sports

रंगारंग कार्यक्रम के साथ 67 प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र ! तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के गुरूवार...

प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ की कवियत्रि डा.सुमन दुबे ने तीरन्दाजो का किया मनोबल ऊंचा

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र |तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के दूसरे दिन...

You cannot copy content of this page