![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2023/07/img_20230728_0955246181929879374238269-1024x542.jpg)
Unnao News : आज सुबह समय करीब 4.15 बजे धनीराम सविता उम्र 73 वर्ष की डेड बॉडी कानपुर हैलेट से लेकर आ रही एंबुलेंस UP95J-7752 Omni का एक्सीडेंट थाना पुरवा में विल्लेश्वर मंदिर के पास अज्ञात वाहन से हो गया जिसमे प्रेमा सविता पत्नी धनीराम सविता उम्र 70 वर्ष,मंजुला सविता पुत्री धनीराम सविता उम्र 45 वर्ष ,अंजली सविता पुत्री धनीराम सविता उम्र 40 वर्ष,रूबी सविता पुत्री धनीराम उम्र 30 वर्ष कुल 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा सुधा सविता पुत्री धनीराम सविता उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतक व्यक्तियों को पोस्टमार्टम हेतु उन्नाव भेज दिया गया है तथा घायल सुधा को कानपुर रेफर कर दिया गया है सभी नगर मोहल्ला मौरावां के निवासी है। अभी कानून व्यवस्था सामान्य है। तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा हैं ।