सोनभद्र

पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर गई है। जनपद सोनभद्र में महिला पहलवानों के समर्थन और उनके ऊपर हुए पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देर शाम कैंडल मार्च निकाला प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क से स्वर्ण जयंती (बढ़ौली) चौक तक कैंडल लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि “देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पदक विजेता खिलाड़ी न्याय मांग रही है। महीनो तक धरने पर बैठने के बाद भी उन्हें न्याय नही मिल रहा है और जब वह संसद कूंच कर रही थी, तब उनके साथ बेहद ही बर्बरता पूर्वक केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने व्यवहार किया। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी है, कांग्रेस देश की बेटियों के साथ है और उनके न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।”

इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, धीरज पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, मनोनीत रवि, उषा देवी, आकाश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button