मिर्ज़ापुर

पीएम का संबोधन सुनकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

संजीव कुमार पांडेय(संवाददाता)

मिर्जापुर।भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। नगर के गणेशगंज के बूथ संख्या 280 पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का जन्मदिन मनाया। अपने घर के छत पर भाजपा का झंडा भी लगाया। पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश भर कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन महान लोगों ने त्याग व तपस्या से पार्टी को संवारा, समृद्ध और सशक्त किया है, उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था। इसी प्रकार जनपद के अहरौरा, चुनार समेत ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के स्थापना दिवसी पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात को गौर से सुना और उसपर अमल करने का संकल्प लिया।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button