Thursday, March 23, 2023

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

Must Read

राहुल शुक्ला ब्यूरो

खुटार शाहजहांपुर। सोमवार देर शाम क्षेत्र के गांव कुइयां निवासी काशीराम गांव के ही अपने साथी विकास के साथ क्षेत्र के एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करके साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे।तभी रास्ते मे खुटार पूरनपुर स्टेट हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे साइकिल सवार काशीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।व उनका साथी विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को एम्बुलेंस की सहायता से खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन परिजन उसे उपचार के लिये निजी चिकित्सक के यहां ले गए।पुलिस ने मृतक काशीराम के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतक काशीराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक काशीराम की पत्नी का बीमारी के चलते कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था मृतक काशीराम भट्टे पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसकी मौत से परिवार पर संकट आन खड़ा हुआ है।

ताज़ा ख़बरें

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम् बिरला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

22 मार्च की शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणमान्य लोगों...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page