Thursday, November 30, 2023

गणतंत्र दिवस : सोनांचल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जनपद

Must Read

आनंद कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । सोनांचल में 74वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। चुर्क स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कार्मिकों और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं सुशासन पुरस्कार से आला नौकरशाहों समेत 44 कार्मिकों और पुलिस कार्यों में सहयोग व समाजसेवी के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने 6 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने परेड के निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह व परेड कमाण्डर प्रथम क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया। परेड के प्रथम कमाण्डर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार, द्वितीय कमाण्डर उ0नि0 मनीष द्विवेदी व तृतीय कमाण्डर उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रहे।

वहीं मुख्य अतिथि ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना किया तथा लोगों से सामाजिक कार्यों/दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने गृह मन्त्रालय भारत सरकार के अति उत्कृष्ट/उत्कष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों उ0नि0 राम सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी मो0 अय्याज खाँ को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। कम रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक 112 मुख्यालय से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये गये, जिसमें एक जागरूक कॉलर लक्ष्मी व 13 पुलिस कर्मी/होमगार्ड मुख्य आरक्षी शहशांह खाँ, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, मुख्य आरक्षी बृजेश सिंह, पीआरवी चोपन, मुख्य आरक्षी अमित तिवारी, पीआरवी चोपन, आरक्षी जयशंकर यादव, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, आरक्षी देवी प्रसाद कुशवाहा, पीआरवी पिपरी, आरक्षी कामता प्रसाद, पीआरवी पिपरी, आरक्षी विकाश सोनकर, पीआरवी पिपरी, होमगार्ड दिनेश मिश्रा, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, होमगार्ड बृजेश चौबे, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, होमगार्ड रमेश मौर्य, पीआरवी चोपन, होमगार्ड अरविन्द यादव ,पीआरवी पिपरी, होनगार्ड राजदेव कुशवाहा, पीआरवी पिपरी, होमगार्ड जय प्रकाश केशरी, पीआरवी पिपरी को सम्मानित किया एवं जनपदीय पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के कुल 29 अधिकारी/कर्मचारीगण प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना घोरावल, वाचक पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, थाना विण्ढमगंज, प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, थाना बभनी, ए0एच0टी0यू0 प्रभारी रामजी यादव, प्रभारी एस0ओ0जी0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष करमा राजेश कुमार सिंह, उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, चौकी रेनुसागर, थाना अनपरा, उ0नि0 रामअवध यादव, थाना घोरावल, मुख्य आरक्षी मो0 इस्लाम, थाना पन्नूगंज, मुख्य आरक्षी रामलखन प्रजापति, थाना मांची, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, ए0एच0टी0यू0, मुख्य आरक्षी अतुल सिंह, एस0ओ0जी0, मुख्य आरक्षी शशि प्रताप सिंह, स्वॉट टीम, मुख्य आरक्षी जगदीश मौर्य, एस0ओ0जी0, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, स्वॉट टीम, मुख्य आरक्षी सतीश कुमार सिंह, स्वॉट टीम, मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश राय, डी0जी0 कार्यलय पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार पाण्डेय, डी0सी0आर0बी0, मुख्य आरक्षी पंकज दुबे, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, आरक्षी विनीत कुमार यादव, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, आरक्षी आशुतोष विश्वकर्मा, पेशी पुलिस अधीक्षक, आरक्षी रविन्द्र राजपूत, थाना शक्तिनगर, आरक्षी अनुभव वर्मा, आई0जी0आर0एस0 शाखा, आरक्षी प्रेम प्रकाश चौरसिया, एस0ओ0जी0, आरक्षी रितेस पटेल, एस0ओ0जी0, आरक्षी हृदय नारायण सिंह यादव, थाना रायपुर, महिला आरक्षी दीपिका द्विवेदी, महिला सहायता प्रकोष्ठ, होमगार्ड चालक अनुज कुमार, थाना शक्तिनगर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 6 व्यक्तियों राम सकल चौबे, विद्यासागर पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय, गामा गिरी, रामसेवक खरवार, वीर किशन यादव और संतोष कुमार साबू को पुलिस कार्यों में सहयोग व समाजसेवी के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, न्यायाधीश राहुल मिश्रा, न्यायाधीश खलीकुजमाँ, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

janpad news live android app download
- Advertisement -
- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

Big News

Uttarakhand News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

चार धाम आलवेदर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर सिलक्यारा पौलगाव बड़कोट सुरंग निर्माण करने के लिए स्थानीय देवता बौखनाग देवता...

Varanasi Dev Dipawali : शिव की काशी के आंगन में देवताओं ने मनाई देव दीपावली

- देश विदेश के नागरिकों के साथ ही 70 देशों के राजदूत, 150 डेलीगेट्स बने इस अविस्मरणीय पल के...

Crime

Jaunpur Crime News : मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जौनपुर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी । फास्ट फूड की दुकान...

Jhansi News : झांसी में शातिर इनामी बदमाश राशिद कालिया एनकाउंटर में ढेर

झांसी में आज तड़के शातिर बदमाश राशिद कालिया को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। कानपुर में 3 साल...

Sports

रंगारंग कार्यक्रम के साथ 67 प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र ! तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के गुरूवार...

प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ की कवियत्रि डा.सुमन दुबे ने तीरन्दाजो का किया मनोबल ऊंचा

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र |तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के दूसरे दिन...

You cannot copy content of this page