सोनभद्र

गणतंत्र दिवस : देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

आनंद कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । 74वें गणतंत्र दिवस पर सोनभद्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सभी सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों के साथ स्कूलों कालेजों में तिरंगा फहरा कर देश आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए साथ ही लोगों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को की शपथ दिलवाया।

इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि “राष्ट्रीय पर्व से अच्छे विचारों का संचार होता है और नई ऊर्जा मिलती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि अपने दायित्वों को निभाने में परोपकार की भावना रखें और गरीब जनता के प्रति हमदर्दी रखते हुए मुकम्मल जानकारी के साथ बेहतर सहूलियत आम नागरिकों को देने में अपना योगदान दें। देश को आजादी काफी कुर्बानियों के बाद मिली है, तभी देश आजाद होकर अपना संविधान लागू किया जो विश्व का सबसे महान अनोखा व कल्याणकारी संविधान है। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार की महत्वांकाक्षी योजनाओं पर विस्तार से रौशनी डालते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से सतप्रतिशत लाभान्वित करने का कार्य किया जाना चाहिए।”

74वें गणतंन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार सहित विभिन्न कार्यालयों में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प व महापुरूषों/महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर गत वर्ष की भांति हर्षोंल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलवाया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों व जनपदवासियो को इस राष्ट्रीय पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ध्वजारोहण के पश्चात जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने गांधी जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करते हुए गांधी जी के विचारों के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाये।

इसी दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत स्माइल बैलुन के माध्यम से शुभ संदेश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि “बेटियां हैं जग की जननी, इनका उत्थान देश का उत्थान है।”

इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने ग्राम परासी दूबे में शहिद उद्यान में पहुचकर गौरव सतम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे आशुतोष दूबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, रामलाल यादव, इसरार अहमद खाॅ, सुरेश पाठक आदि ने विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनसुनवाई शिकायत निस्तारण में सराहनीय कार्य करने वाले रामलाल यादव प्रशासनिक अधिकारी, रविकान्त त्रिपठी, राजेश कुमार पाण्डेय, मनीष कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार ग्राम समाधान दिवस व मेरा प्लास्टिक-मेरा अभियान में सराहनीय कार्य हेतु अनिल केशरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी कलेक्ट्रेट प्रमोद तिवारी, सुरेश पाठक, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सिंह, पी0ओ0 डूडा राजेश उपाध्याय, जिला सूचना विज्ञान अधिकरी अनिल कुमार गुप्ता, पत्रकारगण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, रामअधार आशुलिपिक जिलाधिकारी, राजीव शुक्ला, अमूल कुमार वर्मा नाजिर, कन्हैया सिंह, कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी अनुभागों/विभागों के अधिकारी व कार्मिकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश पाठक ने किया।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button