उत्तरप्रदेशसोनभद्र

Sonbhadra News : अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के तहत किसानों में उन्नत धान के बीज का हुआ वितरण

धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)

हिंडाल्को सी एस आर एवं आई सी ए आर मऊ द्वारा उन्नत धान का बीज वितरित

विंढमगंज(सोनभद्र)।हिंडाल्को सी.एस.आर. द्वारा आई.सी.ए.आर. मऊ के अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत धान बीज के वितरण हेतु दुद्धी तहसील के दुद्धी, बभनी एवं म्योरपुर ब्लाक में अनुसुचित जनजाति के किसानों हेतु हिण्डालकों संस्थान के मुखिया श्री एन० नागेश के मार्गदर्शन एंव सी.एस.आर. प्रमुख  अविजित के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फसल पैदावार एवं किसानों के आमदनी में वृद्धि के लिए म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी ब्लाक के कुल 310 किसानो को 1980 किलोग्राम उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण किया गया।

आदित्य बिडला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क, म्योरपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी  काशी ठाकुर की उपस्थिति में म्योरपुर क्षेत्र के 155 किसानों को उन्नत किस्म के धान के बीज वितरित किये गये। मुख्य अतिथि  काशी ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में आई.सी.ए. आर मऊ एवं हिण्डाल्को सी.एस.आर. का यह पहल सराहनीय है इससे विशेषकर अनुसुचित जनजाति के किसानों को कृषि उत्पादन में लाम होगा। हिण्डाल्को का कृषक विकास कार्यक्रम सदैव ही अनुकरणीय रहा है एवं प्रत्येक वर्ष विभिन्न कृषि बीजों का वितरण, कृषक प्रशिक्षण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी आदि के माध्यम से किसानो को लाभान्वित किया जाता है।

हिण्डालकों ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी श्री सुभाशिष चक्रवर्ती ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वालें धान का बीज उपलब्ध कराना है, जिससँ वे अपनी फसल के पैदावार में सुधार कर सकें और अपनी आजीविका को बढ़ा सकें। हिण्डालकों ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी श्री राजेश सिंह ने अपने सम्बोधन में किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं दुद्धी ब्लाक के ग्राम घिवही में आयोजित कार्यकम में थाना विंढमगंज के एस.ओ. प्रमोद यादव एवं हिण्डाल्को ग्रामीण विकास से मुख्य ब्लाक संयोजक दिनेश यादव तथा अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में क्षेत्र के 50 किसानों को धान के बीज वितरित किये गये। इस अवसर पर श्री यादव ने हिण्डाल्को सी.एस.आर के विकास कार्यकमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्नत किस्म के धान मिलने से किसानों को फसल के पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

दुद्धी ब्लाक के ही ग्राम झारोखुर्द में आयोजित कार्यकम में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य ब्लाक संयोजक हरिहर प्रसाद एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में क्षेत्र के 65 किसानों को धान के बीज वितरित किये गये। कार्यकम में उपस्थित ग्रामीण विकास अधिकारी रमाकांत शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल के लिए बीज का चयन एक महत्वपूर्ण प्रकिया है क्योंकि फसल की पैदावार का मुख्य आधार बीज ही है। आई.सी.ए.आर, मऊ द्वारा प्रदत्त उन्नत एवं परिस्कृत धान के बीज से फसल पैदावार में बढ़ाने में सहयोग मिलेगा जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी।

इसी कम में बभनी ब्लाक में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य ब्लाक संयोजक लालकेश कुशवाहा एवं कार्यकर्ताओं ने बभनी एवं अन्य ग्राम में कार्यकम आयोजित कर 40 किसानों को धान के बीज वितरित किये गये।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button