आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240522-wa0777547322107836178233-1024x767.jpg)
सोनभद्र । लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। आम चुनाव में अक्सर 85 या उससे अधिक आयु वर्ग के वृद्ध व दिव्यांग मतदाता चुनाव में अपनी अहम भूमिका नहीं निभा पाते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इस बार इन असहाय लोगों को मतदान से जोड़ने के लिए नई पहल की है। ऐसे में वृद्ध व दिव्यांग मतदान से वंचित न रहें, इसके लिए पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर मतदान कराएंगी। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सामान्य निर्वाचन के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट से 55 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। जिले में 605 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता हैं, जो बुधवार व शुक्रवार को अपने घर पर मतदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि “रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 1 जून को मतदान किया जाएगा। दिव्यांग/पी0डब्लू0डी0 मतदाता-333, बजुर्ग (85 प्लस)-272 के लिए 55 पोलिगं पार्टीयों द्वारा मतदान कराया गया। प्रत्येक टीम में मतदान कराने के लिए 2 कर्मचारी, 1 माइक्रो आवजर्वर, 2 सुरक्षा कर्मी तथा एक वीडियोग्राफर लगाया गया है। समस्त पार्टियों को मतदाता सूची, रूट चार्ट स्टेशनरी, मोहर आदि उपलब्ध कराई गयी है। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता जो आज मतदान करने से वंचित रह जाएंगे उन्हें पोलिंग पार्टियों द्वारा 24 मई को घर-घर जाकर मतदान कराया जाएगा।”
ये भी पढ़ें – Sonbhadra News : पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/05/wp-17156609612831795725622688153909.jpg)